राकेश गिरी
बस्ती :आजादी के कई वर्षों बाद भी बहुत-सी ऐसी बुराईयाँ भारत में व्याप्त हैं जिन्हें दूर करने का संकल्प भाजपा द्वारा लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लिया है। इसको लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में एक कार्यक्रम रोडवेज स्थित एक निजी स्थल पर किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम आने वाले भारत को एक नया भारत बनाएंगे जिसमे व्याप्त कोई बुराई नही होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रियम्बक त्रिपाठी ने कहाँ जब 1942 में भारतवासियों ने भारत छोड़ो का नारा लगाया तो अंग्रेजों को ठीक पाँच वर्ष बाद भारत को छोड़ कर जाना पड़ा। अब तो भारत हमारा है, हमारे देशवासियों का है…तो क्यों न हम गन्दगी भारत छोड़ो, आतंकवाद भारत छोड़ो, अशिक्षा भारत छोड़ो, जातिवाद भारत छोड़ो आदि का नारा लागायें ताकि 2022 तक हमें एक नया भारत मिले।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहाँ आज 2017 में 2022 को भारत कैसे हो, ये संकल्प ले करके अगर चलना है, तो हम लोगों को भी हम सब मिल करके देश से भ्रष्टाचार दूर करेंगे और करके रहेंगे। हम सभी मिलकर गरीबों को उनका अधिकार दिलाएंगे, और दिलाकर रहेंगे। हम सभी मिलकर नौजवानों को स्वरोजगार के और अवसर देंगे और देकर रहेंगे। हम सभी मिलकर देश सुर प्रदेश से कुपोषण की समस्या को खत्म करेंगे और करके रहेंगे। हम सभी मिलकर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने वाली बेड़ियों को खत्म करेंगे और करके रहेंगे।
जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहाँ जिस तरफ गांधी के दो कदम चले थे उस तरफ अपने-आप करोड़ो लोग चल पड़ते थे, जिधर गांधी जी की दृष्टि टिक जाती थी उधर करोड़ो करोड़ आंखें देखने लग जाती थी और इसलिए इस महान व्यक्तित्व ने लेकिन आज जब हम 2017 में हैं हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि आज हमारे पास गांधी नहीं है आज हमारे पास उस समय जो ऊंचाई वाला नेतृत्व था वो आज हमारे पास नहीं है लेकिन सवा सौ करोड़ देशवासियों के विश्वास के साथ बैठे हुए हम सब लोग मिलकर के उन सपनों को पूरा करने का प्रयास करें
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया इस मौके पर पुष्कर मिश्र, राजेश द्विवेदी, राम चरण चौधरी, अमृत कुमार्ववेरम, राजन मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, सरोज मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, आशुतोष पाण्डेय, शुभाष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश ठाकुर, अमर सोनी, सुनील पाण्डेय, अलोक सरकारी, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे|


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ