राकेश गिरि/ सत्यदेव शुक्ला
हरैया बस्ती। देश प्रदेश में जहाँ एक तरफ स्वच्छ्ता अभियान चलाया जा रहा है । और लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है वही बस्ती जिले में लाखो की लागत से बनाये गये डूडवा मिश्र में मिनी सचिवालय का हाल कुछ और ही बयां कर रहा है । सचिवालय देखरेख के अभाव चलते गंदगी का ढेर बनते जा रहे है।
सरकार द्वारा इन मिनी सचिवालयो के लिए रगाई पुताई के लिए भी पैसा आता है। बावजूद इसके सरकारी इमारते उपेक्षा का शिकार होने के कारण खंडहर में तबदील होती जा रही है। ग्राम सभा डुहवामिश्र में मिनी सचिवालय का बुरा हाल है। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है इतना ही नही मिनी सचिवालय छुट्टा जानवरो का निवास बन गया है। देखरेख के आभाव में ग्राम सभाओ में सरकारी पैसे से बनाये गयी इमारते खंडहर बनती जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ