Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्राइम जक्शन की खबर का बड़ा असर, डीएम ने पीड़ित को कराया जंजीरों से आज़ाद, पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच शुरू


सत्येन्द्र खरे 
यूपी के कौशाम्बी जिले के क़र्ज़ के बोझ तले दबे व्यापारी को जंजीरों में कैद होने क्राइम जक्शन की खबर का बड़ा असर हुआ है |


 खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गए है | ताज़ा कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने करारी पुलिस को नसुल्लापुर गाव भेज कर व्यापारी हीरा लाल अग्रहरी को जानवरों के तबेले में जंजीरों की कैद से आजाद करा दिया है | 

मौके पर पहुची पुलिस ने हीरा लाल की दिमागी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है | जहाँ डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है | 



दूसरी तरफ डीएम कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा ने इंसानियत को शर्मसार करने वाले पूरे मामले पर क्राइम जक्शन खबर को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जाँच एडीएम प्रशासन राकेश कुमार श्रीवास्तव को सौप दी है | पूरे मामले की जाँच मिलने के बाद एडीएम प्रशासन राकेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक तत्काल कार्यवाही करते हुए करारी पुलिस ने जंजीरों में कैद हीरा लाल को आजाद करा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , इसके साथ ही पूरे घटना क्रम की जाँच की जा रही है | दबंगों द्वारा जबरन हीरा लाल अग्रहरी के घर में ताला लगे होने के सवाल पर एडीएम ने कहा कि लोन के रुपये वापस न करने पर आरोप सीता राम ने यह काम किया है जाँच के बाद आरोपी के खिलाफ भी एफआईआर कराइ जाएगी | 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे