Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी :डीएम ने लगाई चौपाल लिया विकास कार्यो का जायजा , गन्दगी लगाई फटकार



सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत चरवा के मजरा बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें चकबंदी की आईं। इसके अलावा बिजली और थाने से जुड़ी कई शिकायत आईं। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण और आवास योजना का लाभ को पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। साथ ही रामजूठा तालाब और राम विश्रम स्थल का जायजा लेते हुए कहा कि इसे विकसित किया जाएया। डीएम कहा कि यहां पर चकबन्दी का कार्य एक अप्रैल 2018 से हर हाल में शुरू कर दी जाए। उससे पहले चकबन्दी अधिकारी और सहायक चकबन्दी अधिकारी हर मजरे में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित करेंगे। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा जर्जर तारों की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को टीम के साथ गांव का भ्रमण कर विद्युत समस्या को निस्तारित कराने का निर्देश दिया है। इसी तरह हैंडपंप के रिबोर की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जितने भी हैंडपम्प खराब हैं उनको इसी माह में रिबोर करा दिया जाएगा। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम और ग्राम प्रधान को यह कार्य पूरा करने को कहा। 

कच्चे मकान वालों को मिलेगा आवास 
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जितने भी लोगों का कच्चा मकान है और वह पात्र हैं तो उनको प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को चयनित पात्र लाभार्थियों और प्रतीक्षा सूची के लिए चयनित लाभार्थियों का नाम विद्यालय तथा पंचायत भवनों की दीवार पर लिखाएं। परियोजना निदेशक ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए कुल 76 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया गया है। सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी कर दी थी। वर्ष 2017-18 के लिए कुल 62 लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पात्र लोगों को प्रतीक्षा सूची में चयनित किया गया है।

शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी, एडीओ को फटकारा 

शौचालय निर्माण के कार्य में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत को चेतावनी दी कि जो लोग शौचालय बनाने में सामर्थ है। वह आवश्यक रूप से शौचालयों का निर्माण कर जनपद को खुले में शौच से मुक्त कराने में सहयोग प्रदान करें। जो लोग शौचालय बनवाने में समर्थ नहीं हैं और पात्रता की सूची में आते हैं उनको तत्काल पैसा दिया जाए। ग्राम पंचायत चरवा प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में कुल 27 मजरे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। प्रत्येक व्यक्ति अपना शौचालय बनाकर उपयोग करें और दूसरे लोगों को भी खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करें।

पैसे मांगने की भी हुई शिकायत : 

शौचालय, आवास और पट्टा के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि सभी सरकारी योजनाएं निश्शुल्क हैं। उसके लिए किसी को एक भी रुपया भी न दें। यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए पैसे मांगे तो तत्काल उसकी सूचना दें। प्रमाणिक साक्ष्य देने पर दलाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम ने राम जूठा तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण :

 चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने चरवा के ऐतिहासिक तालाब राम जूठा तालाब का निरीक्षण किया। तालाब पर अतिक्रमण देख डीएम ने उप जिलाधिकारी चायल से कहा कि यहां से अतिक्रमण जल्द से जल्द खाली कराया जाय। तालाब किनारे अगर कुछ ऐसे हैं जिनके रहने के लिए अन्य कोई जगह नहीं है तो उनको पट्टे पर जमीन दे दी जाय। तालाब के बीच से गुजरी सड़क को खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा तालाब से कब्जा हटवाकर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

हगलाज मंदिर भी गए डीएम 

 डीएम राम विश्रम स्थल मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ¨हगलाज मंदिर भी गए। यह मंदिर रजनीश पांडेय के घर में है। कुछ लोगों ने कहा कि वह देवी मां का दर्शन नहीं कर पाते हैं। इस पर रजनीश पांडेय ने कहा कि इस स्थल को सरकार डेवलत करे तो वह इस जगह को सार्वजनिक कर देंगे।
 नहीं कराई गई मुनादी : 

चौपाल से पहले ग्रामीणों को इसकी जानकारी के मुनादी करानी थी। लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। इसलिए चरवा ग्राम सभा के कई गांवों के लोगों की इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

चौपाल के निकट गंदगी 

 बहादुरपुर के जिस प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाई। उनके रास्ते में गोबर का ढेर लगा था। स्कूल परिसर में बदइंतजामी थी। इसलिए ग्रामीणों को वहां पर परेशानी भी हुई। साफ सफाई भी ठीक से नहीं कराई थी। वहां गंदगी देख डीएम ने बीडीओ से नाराजगी व्यक्त की।

चौपाल के दौरान उपस्थिति रहे अधिकारी : 



चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी श्वेता सिंह, दिव्यांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्र, रजनीश पांडेय, दीपक पांडेय आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे