Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पोल फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की करेंट की चपेट में आने से मौत



डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता ग्राम पंचायत में स्थित  नौबस्ता इलेक्ट्रिक फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की 25 के0बी के डी जी जेनेरेटर के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना शुक्रवार के शाम लगभग 4 बजे की है । क्षेत्र के धुसवा (कोमर) गांव निवासी सोमदत्त उर्फ मलखे बाबा (45) नौबस्ता में स्थित नौबस्ता इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करते थे। इस कंपनी में बिजली के आर सी सी पोल का निर्माण होता है। पोल निर्माण का काम करते समय मलखे 25 केबी के डी जी जेनेरेटर केे नंगे तार के चपेट में आ गया। वहाँ पर मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा जेनरेटर बंद कर घायल अवस्था मे उसे जिले के एक नरसिंग होम में ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही मलखे के घर में कोहराम मच गया। मलखे की मौत की सूचना ग्राम प्रधान कृष्णा देवी सिन्हा और अमेरिका के व्यवसाई और फैक्ट्री के मालिक दीपेन नाथ सिन्हा उर्फ भैया लाल को दी गई । ग्राम प्रधान कृष्णा देवी सिन्हा ने मृतक के परिवार को तत्काल ₹50000 की नगद सहायता उपलब्ध कराई है । उधर फैक्ट्री के मालिक दीपेंद्र नाथ सिन्हा भी घटना को सुनकर अमेरिका से घर आ रहे हैं । उन्होंने मृतक के परिवार वालों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सहायता देने आश्वासन दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे