Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:एक किशोर व दो युवक में मिले डेंगू के लक्षण


दिल्ली व इलाहाबाद में रहते थे पीड़ित, पीड़ितों को इलाहाबाद में भर्ती करायासत्येन्द्र खरे
कौशांबी : जिले से बाहर रहने वाले एक किशोर व दो युवक डेंगू की चपेट में आ गए हैं। बीमारी की हालत में वह गांव लौटे तो परिवार के लोगों ने उनको इलाहाबाद स्थित एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ितों के गांव में दवाओं को छिड़काव कराया गया है।
   मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कनैली गांव के मजरा अर्का महावीरपुर निवासी अंकुश यादव (17) पुत्र श्रीराम इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिनों पहले अचानक उसको बुखार आ गया। जिसके कारण वह घर लौट आया। परिवार के लोगों ने उसकी जांच कराई तो अंकुश में डेंगू के लक्षण मिले। जिसके बाद उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार पडरिया सुकवारा निवासी लोकेश्वरनाथ (21) पुत्र शिवाकांत इलाहाबाद के चांदपुर सलोरी में रहकर इलाहाबाद विश्व विद्यालय से बीए की शिक्षा ले रहा था। करीब चार माह से वह घर नहीं लौटा था। करीब एक सप्ताह पहले उसे बुखार आ गया।कुछ दिन उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधर नहीं हुआ। जिसके बाद वह गांव लौट आया। परिवार के लोगों ने उसे भी एसआरएन में भर्ती कराया। परीक्षण के बाद लोकेश्वर में भी डेंगू के लक्षण मिले। इसके अलावा मनीष कुमार उर्फ रमेश (22) पुत्र प्रेमनाथ करीब छह माह पहले दिल्ली चला गया था। वहां छह दिन पहले उसे बुखार आया। स्थानीय उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। जानकारी के बाद परिवार के लोग उसे घर ले आए। जांच के बाद उसमें डेंगू के लक्षण मिले। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। मनीष में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। एसआरएन की ओर से इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग का भेजी गई। जिसके बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी हो सकी। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डा. नागेंद्र सिंह ने बताया गांव में दवाओं को छिड़काव करा दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सकों की एक टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। ग्रामीणों को डेंगू से बचाव की भी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित अब खतरे से बाहर है। उनकी सेहत में सुधार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे