क्षेत्र वासियों को विधायक ने दी शुभकामना
शिवेश शुक्ल
प्रतापगढ । विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगा और क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में प्रस्तुत करूँगा। किसी को भी अपना सुख-दुख साझा करने के लिए किसी को माध्यम बनाने की आवश्यकता नही। हर ब्यक्ति बिना किसी झिझक के अपनी बात मुझसे कह सकता है और मैं हर पल सभी के सहयोग लिये तत्पर हू और सदैव रहूंगा। उक्त बातें रानीगंज के युवा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने हमारे संवाददाता से शिष्टाचार में हुई मुलाकात के दौरान कहते हुए जनपद वासियों के सुखमय जीवन की कामना के साथ शारदीय नवरात्रि, विजय दशमी एवं भरत मिलाप की हार्दिक शुभकामना दी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ