सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के 72 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी के वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराज स्वामी के निर्देश पर पूरे जिले में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थित चेक करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मगरोहनी का निरीक्षण किया। करीब नौ बजे वह विद्यालय पहुंचे तो हेडमास्टर विद्यालय का ताला खोल रही थी। कुछ बच्चे विद्यालय के गेट पर खड़े थे। आंगनबाड़ी केंद्र बंद था। विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह व राम बहोरी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय गडरियन का पुरा में तैनात नीरज कुमार विद्यालय में नहीं थी। उसने अवकाश में होने की जानकारी अन्य शिक्षकों ने दी। प्राथमिक विद्यालय भड़ेसर में शालिनी यादव अनुपस्थित थी। प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर में शिक्षिका अल्का वर्मा अनुपस्थित मिली। जूनियर विद्यालय मंझनपुर में अजय मिश्रा व हुस्ना बानो विद्यालय से गायब थी। प्राथमिक विद्यालय मवई केवट में शिक्षक श्री प्रसाद शुक्ला व शोभा देवी अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय मुराइन टोला में शिक्षक कुलदीप सिंह, प्राथमिक विद्यालय कोडर के दो शिक्षक गायब थे। उनके अवकाश में होने की जानकारी मिली। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय गौसपुर टिकरी के शिक्षक रमाकांत भारती विद्यालय में नहीं मिले। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय सरसवां का निरीक्षण किया गया। जिसमें पार्ट टाइम शिक्षिका आभा गौड़, निधी श्रीवास्तव व ऊषा देवी अनुपस्थित मिली। इसके साथ ही पूरे जिले के विभिन्न स्थानों पर 72 शिक्षक विद्यालय से बिना किसी कारण बताए गायब मिले। सभी के वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ