Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर:दस साल के अपने शासन में भारत व चीन से रिश्ते प्रगाढ़ किये:पूर्व पीएम प्रचंड


पूर्व प्रधानमंत्री प्रचण्ड को स्मृति चिन्ह देते पार्टी कार्यकर्ता

 मधेशियों को अधिकार दिलाने के कारण हम विरोधियों के निशाने पर रहे
 विकास सिंह

 सिद्धार्थनगर : माओवादी सुप्रीमो व पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल के सीमावर्ती कृष्णनगर क्षेत्र नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल (प्रचंड) ने गुरुवार को कृष्णनगर में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा हमने अपने दूसरे कार्यकाल के दस माह के शासनकाल में सभी के विकास के लिए काम किया। पहाड से लेकर तराई तक हमने विकास की रुपरेखा बनाई और उस पर कार्य भी किया। मधेशी समुदाय के अधिकारों के लिए हमने संविधान में सुधार का काफी काम किया। जिससे हम विरोधियों के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि मैने भारत व चीन से रिश्ते प्रगाढ किये। भारत दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेपाल के राप्ती नदी पर नहर के साथ हाइड्रो पावर परियोजना व कपिलवस्तु जिले के विकास के लिये हुलाकी सडक बनाने में सहयोग के साथ ही बढनी से काठमांडू तक रेललाइन बिछाने की माँग की थी जिस पर उन्होने अपनी सैध्दांतिक सहमति जताई थी। विशाल जन सैलाब को देखकर गदगद पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये आगामी चुनाव में प्रदेश व केन्द्र में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आहवान किया। हाल ही में संपन्न हुये नगरपालिका चुनाव में कृष्णनगर नगरपालिका की पार्टी की डिप्टी मेयर शबनम खातून की हौसला आफजाई करते हुये कृष्णनगर में महिला प्रसूति केन्द्र बनवाने का वादा किया। कहा कि सरकार की चाभी हमारे पास है जो वादा कर रहा हूँ उसे पूरा करवाऊंगा। 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता
   कार्यक्रम आयोजक पार्टी के माओवादी मुस्लिम मुक्त मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य जावेद खाँ ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री मातृका यादव, जाहिद आजाद झंडानगरी, शिव प्रसाद जयसवाल आदि ने संबोधित भी किया। इस दौरान डिप्टी मेयर शबनम खातून, शिवा, विष्णु, नितिन, शिवम्, अर्जुन, शोभित, अनिल मोदनवाल आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संचालन केंद्रीय सलाहकार चक्रपाणि खनाल ने किया। सभा मे सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रही। भीड का आलम यह था कि कृष्णनगर की सडकों पर पार्टी का झंडा बैनर लगी सैकड़ों गाड़ियों से घंटों जाम लगा रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे