Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :स्वास्थ्य शिविर में 750 लोगों का हुआ इलाज


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म सती के उप्लछ में स्वास्थ्य  शिविर जरवा के बालापुर आदर्श जन जातीय बेसिक प्राइमरी पाठशाला मे आयोजित किया गया । स्वस्थ्य शिविर में 757 मरीजों का उपचार किया गया।
                जानकारी के अनुसार स्वस्थ्य मेले का उद्घाटन डॉ वीरेन्द्र आर्या द्वारा किया गया । जिसमे 757 मरीजों का इलाज किया गया किया ।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ  नितिन चौधरी ने बताया कि सबसे ज्यादा बच्चो के मरीजो मे सबसे ज्यादा पेट के दिक्कत व दाद खाज  के पीड़ित है। वही यहाँ के बच्चों मे देखा गया । उम्र के हिसाब से शारीरिक विकास नही हो पा रहा है। जिसका कारण बच्चो मे आयोडीनयुक्त खाने की कमी बताया गया । यहाँ के बच्चों मे गुटखा की खाने की चलन ज्यादा है जो गंभीर मामला है। बच्चों से गुटखा को त्यागने की बात की गयी तथा उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी बिस्तर से जानकारी दी गई । स्वाथ्य मेले मे थारू समाज के मरीजों की भीड़ ज्यादा रही जिसमे जयादा तर पेट, दाद- खाज व दाने के मरीजों की संख्या जयादा देखी गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे