वापस न लेने पर दी आन्दोलन की चेतावनी
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । गृहकर के विरोध में सपा के पूर्व मंत्री डॉ यस पी यादव की अगुवाई में सपाइयों ने खोला मोर्चा खोलते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की है तथा आदेश वापस न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है ।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री डॉ यस पी यादव ने कहा कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जलकर तथा ग्रहकर के बढ़ोतरी का कर रहे विरोध दर्ज कराया है तथा मांग किया है कि नगर पालिका चुनाव तक कोई बढ़ोतरी न की जाए । डॉ यादव ने कहा कि कर बढ़ाने का अधिकार केवल नगर पालिका बोर्ड को है और इस समय बोर्ड नहीं है । ऐसी स्थिति मे कर बढ़ाना न्याय संगत नहीं है । उन्होंने चेतावनी दी कि इसे तत्काल नहीं रोका गया तो जल्द ही समाज वादी पार्टी डेरा डालो घेरा डालो के नाम से आन्दोलन शुरू करेगी । चुनाव के बाद बोर्ड इसका फैसला खुद करेगी । उन्होंने भाजपा सरकार के किए गए कार्यों को विफल बताया तथा कहा कि गांव में विद्युत व्यवस्था ना के बराबर है । डॉ यादव ने यह भी कहा कि तुलसीपुर में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की स्वीकृति सपा सरकार ने दी थी जिसे योगी सरकार शुरू नहीं करा सकी है जबकि योगी जी का तुलसीपुर से गहरा सम्बन्ध है । उन्होंने तुलसीपुर में 132 केवी का विद्युत उप केंद्र का कार्य शुरू ना होने पर नाराजगी जताई । प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमकार नाथ पटेल, इकबाल जावेद फ्लावर , रफी उल्ला खान विकास मंत्री , अयूब खान उर्फ सब्बू ,पप्पू मिश्रा, आर के गुप्ता, राजेंद्र चौधरी उर्फ राजू सहित कई सपा नेता मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ