Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:विधि विधान से माॅ शैल पुत्री का हुवा पूजन


प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माॅ शैल पुत्री का विधि विधान से पूजन-अर्चन हुआ। शहर से लेकर गाॅव तक चंहुओर जय माता दी का उद्घोष गूंजता रहा। मंदिरो व पूजा पण्डालो में भक्तो की भारी भीड़ देखी गयी। बारिश के बावजूद भी लोगो में उत्साह बना रहा है। गुरूवार को शुरू हुई शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ भक्तो ने माॅ शैल पुत्री का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। शहर के प्रमुख मंदिर बेल्हा देवी धाम में सुबह से ही भक्तो की भीड़ देखने को मिली। रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। शहर से लेकर गांव तक चंहुओर जय माता दी का उद्घोष सुनाई दिया। कई जगह पूजा पण्डालो में माॅ दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर लोगो ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। नवरात्रि के प्रथम दिन प्रमुख मंदिरो व पूजा पण्डालो में सुरक्षा की सख्त इंतजाम रहे। वही श्रीरामलीला कमेटी के तत्वधान में शहर में शिव बारात, राधा-कृष्ण, परशुराम संवाद सहित कई झाकी निकाली गयी। जिसे देखने के लिए महिलाए-पुरूष व बच्चे आतुर रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे