यूजीसी ने खोली झोली, शार्ट फिल्म बनायेगे छात्र
शिवेश शुक्ल
प्रतापगढ़। रैगिंग को रोकने के लिए यूजीसी ने नई पहल शुरू की है। यूजीसी ने युवा छात्र-छात्राओं में फिल्म मेकिंग कम्पटीशन कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। यूजीसी के द्वारा शुरू की गयी इस पहल को आकर्षक बनाने के लिए फिल्म मेकिंग कम्पटीशन में बेहतर तीन फिल्मों को यूजीसी द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद ने इस मुहिम को लेकर महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। बता दे कि न्यायालय द्वारा रोक के बावजूद भी महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों में रैगिंग को लेकर कई गम्भीर मामले सामने आये। जिससे सीख लेते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर युवा छात्र-छात्राओं के बीच फिल्म मेकिंग कम्पटीशन कराने का निर्णय लिया है। इस पहल को लेकर इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद की उप कुल सचिव दीप्ति मिश्रा ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयो को पत्र जारी कर दिया है। उपकुल सचिव द्वारा जारी किये इस पत्र में बताया गया है कि महावि
द्यालय में अध्ययनरत स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की विद्यार्थी रैगिंग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पाॅच से दस मिनट की शार्ट फिल्म बनायेगे। इस फिल्म को पेन ड्राइव या डीबीडी में लोड कर उपकुल सचिव के पास जमा करना है। खास बात यह है कि यूजीसी ने बेहतर तीन फिल्म बनाने वाले महाविद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पाॅच लाख, तीन लाख व दो लाख रूपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इस पहल को लेकर महाविद्यालयो में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूजीसी द्वारा शुरू की गयी इस पहल को लेकर शिक्षको ने सराहा है। पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा0 बृजभानु सिंह ने कहा कि यूजीसी यह एक सराहनीय पहल है। एमडीपीजी कालेज के प्रो0 डा0 पीयूषकांत शर्मा ने कहा कि महाविद्यालयों के साथ-साथ चिकित्सा व इंजीनिरिंग कालेजो में भी ऐसी पहल की जरूरत है। पीबीपीजी कालेज के मीडिया प्रभारी डा0 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के निर्देश पर सांस्कृतिक परिषद के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को फिल्म मेकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि आगामी 24 सितम्बर को एनएसएस दिवस में भी स्वय सेवक व स्वयसेविकाओ को भी इस पहल से जोड़ जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ