मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्रा ने मेले का किया शुभारम्भ
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सरकार के योजना का लाभ लेने के योजनाओ की जानकारी के साथ ही साथ उसके लिए कौन से प्रमाण चहिए इसके जानकारी के यह मेला जनपद के विकास खण्ड स्तर लगाया जिससे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी अधूरा संकल्प पूरा हो सके और देश अंतिम व्यक्त को योजनाओ का लाभ पहुच सके यही संकल्प देश के प्रधान मंत्री मान्यनीय मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी लिया है! उक्त बाते क्षेत्रीय सांसद व विधायक ने कही! तीन दिवसीय अंत्योदय मेला विकास खण्ड श्रीदत्तगंज पर प्रारम्भ हो गया जो 23 सितम्बर को समाप्त होगा । मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्रा ने मेला का शुभारम्भ किया । मेला मे आये हुए लाभार्थियो को सम्बोधित करते हुए सांसद दद्दन मिश्रा ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाये गए बिभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । श्री मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर चल रही है तथा नरेंद्र मोदी जी ने जो वादा किया वह निभाया । यू पी में भाजपा सरकार बनने के बाद लघु एवम सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया । महिलाओ को उज्जला योजना के तहत सबको गैस सिलेंडर देकर सम्मान बढाया । सदर विधायक पलटू राम ने मेला में आये हुए किसानों को धन्यबाद देकर सबका आर्शीबाद लिया । विधायक पलटू राम ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गए कदमो का सराहा । उन्होंने कहा कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक् में कर्जमाफी एवम बाढ़ पीड़ित 40 चेक वितरित किया गया है । इस अवसर पर भारतीय जनता पर्टी के युवा नेता आकाश पाण्डेय, मोनू श्रीवास्तव , खण्ड विकास अधिकारी पूर्णवासी प्रसाद तहसीलदार रोहित मौर्या ब्लॉक् प्रमुख सगीर खान जिला पंचायत सदस्य राशिक राम , एवम तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ