प्राथमिक विद्यालय छा गई गोद में लगाया झाड़ू
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा व बलरामपुर सदर से विधायक पलटू राम ने प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, प्राथमिक विद्यालय खगइजोत प्रथम व प्राथमिक विद्यालय खगइजोत द्वितीय में झाडू लगाकर सफाई की तथा बच्चों को टाफी व मिठाइयां बांटकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
जानकारी के अनुसार सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा विधायक सदर पलटू राम विकासखंड बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे तथा वहां झाड़ू लगाकर बच्चों व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया । इसी क्रम में इसी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय खगईजोत प्रथम व द्वितीय में झाड़ू लगाया तथा साफ सफाई के प्रति संदेश दिया । उन्होंने अपने संबोधन में लोगों का आवाहन किया कि वह अपने घरों में शौचालय बनवाए तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें । गंदगी से ही तमाम बीमारियां फैलती हैं यदि घर व आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा तो हम काफी बीमारियों से बच सकते हैं । उन्होंने ग्रामीणों का आवाहन किया कि वह केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ें और अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवाएं । जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा साढ़े बारह हजार रुपए सहायता भी उपलब्ध कराया जाएगा । विद्यालय के बच्चों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू भाजपा युवा मोर्चा के नेता अपूर्व सिंह अवी आकाश पांडे पंकज मिश्रा छोटू शुक्ला शत्रुघन लाल सोनकर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ