Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:सरकारी सम्पत्तियों पर था अवैध कब्ज़ा , प्रशासन ने चलाया JCB


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र रजा नगर मजरे मटौली मे खलिहान व तालाब की भूमि पर अबैध रुप से कब्जा कर निर्माण को तहसील महकमा व पुलिस कर्मियों की सयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन से ढ़हा दिया गया है  
    गौरतलब है कि रजा नगर मजरे मटौली निवासी रमेश प्रसाद ने एसड़ीएम गिरजेश चौधरी के यहा पर शिकायती पत्र देकर गाटा संख्या 174 पर अबैध कब्जा कर निर्माण की शिकायत की थी जिसे संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को नयाब तहसील दार नरसिंह नरायन वर्मा व हल्का लेखपाल सत्य नरायन पाठक थानाध्यक्ष शमशेर सिंह व चौकी प्रभारी राघवेन्द्र यादव की सयुक्त टीम रजा नगर पहुची और नॉप करायी नाप के दौरान सकील, असगर अली,अलीमुद्दीन,रमेश चन्द्र,अशोक व बिनोद का अबैध कब्जा पाया गया जिसे जेसीबी मशीन मगाकर शीघ्र ही हटावाया गया हल्का लेखपाल ने बताया कि कुछ भाग में गन्ना बोया था जिसे तुरन्त जुता दिया गया है जबकि वही कुछ लोगों ने बताया कि अशोक व विनोद लम्बी पहुच के है जो गन्ना बो रखा है जिसकों राजस्व कर्मियों ने नही जोतवाया है उनको केवल फोन पर खाली करने की बात कही गयी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे