Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:हक के लिये जारी है आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धरना


राकेश गिरी 
बस्ती ।  मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  पांचवे दिन  शुक्रवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। 
फूलमती चौधरी ने उप  जिलाधिकारी  से मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग किया कि  समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाय। 
धरने को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि  आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिस प्रकार से पिछले पांच दिनों से हक के लिये संघर्षरत है निश्चित रूप से इसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। कहा कि लम्बे समय से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
धरने को कादम्बरी पाण्डेय, वंदना शुक्ला, ऊषा चौधरी, ममता चौधरी,  चन्द्रावती,  आशा देवी, रेखा देवी, एन.एच. अजनवी,  ऊषा गुप्ता, प्रभावती  चौधरी, इन्दिरा चौधरी, जोडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, रमेश चन्द्र चौधरी, राममूर्ति पटेल, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार दिया जाय और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर सुविधायें प्रदान की जाय। 
कार्यक्रम में सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गीता जायसवाल, मुन्नी देवी, रामधारी देवी, गंगोत्री देवी, खुशनुमाबानों, ऊषा देवी, कुमुद कुमारी, प्रभावती देवी, विजयनन्दनी, मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, शीलावती, ऊषा चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता चौधरी, रामा देवी, नीलम पाल, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे