कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया शुभारंभ
प्रतापगढ़। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय 67वीं कीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 17 संभाग के प्रतिभागियो ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विकास खंड मांधाता क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह में स्थित अमर जनता इण्टर कालेज परिसर में आयोजित 67वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कीडा प्रतियोगिता का सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही है लोगों से ग्रामीण खेलों को बेहतर बताते हुए ग्रामीण खेल को प्रोसाहित करने की बात कही। राम अंजोर मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज लालगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम दिन 100 मीटर बालक वर्ग सीनियर व जूनियर वर्ग के प्रतिभागियो का ट्रायल किया गया।
जिसमें प्रतिभागी अधिक होने के कारण 32 में से 16 प्रतिभागी चयनित किये गये, जिनका अन्तिम परिणाम रविवार को आयेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 बृजेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। डीआईओएस डा0 बृजेश मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य प्रसाद पाण्डेय व माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व विशिष्ट अतिथि अपर सचिव माध्यमिक प्रदीप कुमार सिंह को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, पंकज सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, अनिल कुमार सिंह, जिला कबड्डी एसोशिएसन के सचिव डा0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह, भानू सिंह, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रभात त्रिपाठी, विक्रांत सिंह, सुनील सिंह, प्रभात सिंह, विनय कुमार सिंह, अरूण सिंह, संजय सिंह, राम कैलाश विश्वकर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ