Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:किसानों की बदहाली को लेकर भाकियू करेगा आंदोलन


 भाकियू जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह
 भाकियू जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जंगली जानवरो के आंतक से किसानों की बदहाली को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। जनपद में नीलगायों एवं सुअर तथा अन्य जंगली जानवरों के द्वारा किसानो की खेती में किये जाने नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने इसके रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग करने की मंशा को लेकर भाकियू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह ने जिले के ग्राम प्रधानो के यहाॅ दस्तक देकर डीएम के नाम से पत्र बनवा रही है। पत्र में कहा जा रहा है कि नीलगायों एंव सुअर तथा खुले जानवर एवं अन्य जंगली जानवरों के द्वारा फसल का भारी नुकसान हो रहा है। जिससे किसानों की खेती से कोई लाभ नही होता। ऐसी दशा में किसान को खेती से लाभ नही हो रहा है, जिसके चलते किसानों को ऋण की धनराशि जमा करने में समस्या उत्पन्न हो रही है और किसानो की खेती से रूचि समाप्त होती जा रही है, जो कि बेरोजगारी उत्पन्न करने में सहायक है। भाकियू अराजनैतिक महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह का कहना है कि उक्त समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन के माध्यम से शासन तक आवाज उठाई जायेगी यदि समस्या का समाधान करने में शासन, प्रशासन ने हीलाहवाली की तो यूनियन आंदोलन की मुहिम चलाने को बाध्य होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे