Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ट्रांसफार्मर की खराबी से महीनों से गांव मे छाया अंधेरा


लालगंज / प्रतापगढ़। क्षेत्र के हदिराही गांव मे पखवारे भर से ट्रांसफार्मर की खराबी से अंधेरा छाया हुआ है। इससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक बीती छः सितम्बर को गांव का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। स्थानीय लालगंज विद्युत उपकेंद्र से विभाग ने ग्रामीणों को काफी दिनों तक टरकाने के बाद बीती उन्नींस सितम्बर को ट्रांसफार्मर बदल तो दिया किंतु वह भी लगते ही काम करना बंद कर दिया। ग्राम प्रधान नन्हंे लाल वर्मा के मुताबिक उन्होनें कई बार विभागीय अफसरों को इस बारे मे लिखित जानकारी दी किंतु विभागीय अफसरों पर कोई असर नहीं हो रहा है। इधर क्षेत्र मे रात मे चोरियों की वारदाते भी बढ़ गयी है और ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार को ज्ञापन देकर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाये जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो अगले तहसील दिवस मे ग्रामीण अफसरों का घेराव भी करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे