पीएम के संसदीय क्षेत्र मे छेड़छाड़ पीड़िता छात्रा का सिर मुड़वाना शर्मनाक
लालगंज / प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने वाराणसी मे छेड़छाड़ की शिकार छात्रा के सिर मुड़वाने की घटना कोे शर्मनाक बताया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बद से बदतर करार देते हुये श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिये एक सांसद होने के नाते यह घटना शर्मनाक और समूचे देश के लिये एक कलंक है। प्रमोद ने कहा कि दुर्भाग्य इस बात का है कि छेड़छाड की शिकार सिर मुडवाने वाली छात्रा की पीड़ा सुनने के बजाय प्रधानमंत्री जी रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से निकल गये। उन्होेनें कहा कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र मे हुई इस घटना से कानून व्यवस्था की कलई खुल गयी है। श्री तिवारी ने प्रदेश मे अभूतपूर्व बिजली संकट खासकर नवरात्रि मे भी आमजन को बिजली आपूर्ति न हो पाने को लेकर सरकार के प्रबन्धन की कड़ी आलोचना की है। शनिवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुप्रतीक्षित वाराणसी यात्रा को उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वान्चल के लिये पूरी तरह निराशाजनक करार दिया। श्री तिवारी ने पीएम मोदी को आड़े हाथो लेते हुये कहा कि प्रदेश की जनता ने उनसे यह उम्मीद लगा रखी थी कि वह वाराणसी आकर उत्तर प्रदेश को अब तक के सबसे बड़े बिजली संकट निपटने के लिये केंद्र से अतिरिक्त बिजली निःशुल्क बिजली देने की घोषणा करेगें। बकौल प्रमोद तिवारी प्रधानमंत्री ने देश मे पर्याप्त बिजली होने के बावजूद जनता को अपने भाग्य पर छोड़ते हुये सीधे सौतेला व्यवहार किया है। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जहां पीएम ने निराश किया वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वाराणसी मे प्रधानमंत्री से पूर्वांचल के लिये विकास के विशेष पैकेज की मांग न उठाकर संकोच मे प्रदेश की जनता की जिम्मेदारियों को लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर सके। सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुये कहा कि पीएम वाराणसी को जापान का क्वेटा शहर बनाने का सपना देख रहे थे किंतु सडके और ड्रेनेज पहले से भी अधिक जर्जर हो गयी है। श्री तिवारी ने पीएम से मांग की है कि प्रदेश मे वह बिजली संकट दूर करने के साथ पेट्रोल एवं डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने के लिये अंर्तराष्ट्रीय बाजार की लागत से तीस रूपये से पैतीस रूपये प्रति लीटर बिकने के लिये तुरंत निर्णय लें। श्री तिवारी ने लालगंज मे ट्रांसफार्मर रिपेयर फैक्ट्री के कार्यरत होने को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की उपलब्धि ठहराते हुये सूबे की सरकार से प्रदेश की हर तहसील मुख्यालय पर ट्रांसफार्मर रिपेयर फैक्ट्री की स्थापना कराये जाने पर जोर दिया है। वहीं कैम्प कार्यालय पर लालगंज प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद मिलने आये बीडीसी सदस्यों को विकास के लिये उचित फैसला लेने के लिये शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ