Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी और योगी सरकार ने गरीबों को विकास मे अवसर की समानता:मोती सिंह


कैबिनेट मंत्री ने बाबा धाम मे टेका मत्था, निरीक्षण गृह मे सुनी जनसमस्याएं
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शनिवार को लालगंज के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह मे जनसमस्याओं की सुनवाई की। मंत्री श्री सिंह ने तहसीलदार और सीओ को तलब कर लोगों की समस्याओं का मौके पर जाकर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। मंत्री मोती सिंह ने लोगों के बीच केंद्र मे मोदी तथा राज्य की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश के विकास को अब सही दिशा मिल सकी है। उन्होनें कहा कि वैश्विक परिवेश मे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश यात्राओं की बदौलत भारत की साख एक मजबूत विकासशील देश के रूप मे उभरकर आना इस सरकार की सफल विदेश नीति का नतीजा है। चीन तथा पाकिस्तान के मुददे का जिक्र करते हुये मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहली बार भारत की सफल वैदेशिक नीतियों तथा विश्व के अन्य विकसित राष्ट्रों के बीच ताजा मजबूत रिश्तों तथा भारत की मजबूत सामरिक नीति से चीन तथा पाकिस्तान को मजबूरन अपने कदम वापस लेने पड़े और दुनिया ने देखा कि एक शांतिप्रिय देश के रूप मे भारत को किस तरह से अपनी बौद्धिक सफलता से सीमाओं की रक्षा मजबूती से करने मे अद्वितीय सफलता हासिल हो सकी है। उन्होनें प्रदेश सरकार द्वारा किसान ऋण मोचन योजना को किसानों की कर्जमाफी का एक साहसिक फैसला ठहराते हुये कहा कि सीएम योगी ने किसानों का कर्ज माफ कर चुनाव मे किये गये भाजपा के वायदे को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया है। प्रदेश मे भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ बड़ी टास्क कार्रवाई शुरू करने से सूबे मे अपराध का ग्राफ घटा है। उन्होनें बेबाक कहा कि भाजपा सरकार हर कमजोर आदमी के विकास के लिये प्रयासरत है और सभी को सुरक्षा तथा अवसर की समानता देने के प्रति भी मजबूत कदम उठा रही है। निरीक्षण गृह मे प्रदेश के मंत्री मोती सिंह से बार के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई मे वकीलों ने भी भेंट कर सांगीपुर स्थित चकबंन्दी कार्यालय को तहसील मुख्यालय पर संचालित कराये जाने व पीने के पानी की टंकी की मरम्मत तथा बार के पूर्व अध्यक्ष धनंजय मिश्र हत्याकांड मे एसटीआई से जांच कराये जाने की मंाग की। इस मौके पर हरिशंकर द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी महेश, विभाकर शुक्ल, शिवाकांत शुक्ल, अजय सिंह, अमरनाथ यादव, गिरीश मिश्र, शिवनारायण शुक्ल, अनूप पाण्डेय, शैलेन्द्र शुक्ल आदि अधिवक्ता रहे। इसके बाद मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे और नवरात्र पर बाबा के समक्ष मत्था टेका। उन्होनें बाबा धाम मे सौन्दर्यीकरण कार्यो का भी निरीक्षण किया और समयबद्ध तथा बेहतर निर्माण कार्यो को लेकर संतोष जताया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता, तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, सीओ रमाकांत यादव, अवर अभियंता सुभाष शर्मा, आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे