कौशांबी :अधिशासी अभियंता ने नोटिस भेज कर मांगा जवाब
CRIME JUNCTIONसितंबर 22, 20170
सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : विद्युत उपकेंद्र में लगा ट्रांसफार्मर जेई की लापरवाही के चलते फुंक गया। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मामले को लेकर प्रथम दृष्टया अवर अभियंता को दोषी पाया गया है। अधिशासी अभियंता ने जेई के खिलाफ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके साथ जवाब संतोषजनक न होने पर ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग की धनराशि जेई के वेतन से काटे जाने की भी निर्देश दिया। सैनी विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। करीब एक माह पहले गांव के कुछ लोग किसी काम से सब स्टेशन की ओर गए थे। वहां ट्रांसफार्मर से तेल टपक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता को देने के साथ ही जेई को दी। अधिशासी अभियंता ने जेई को ट्रांसफार्मर में तेल डालने का निर्देश दिया। आदेश के बाद भी अवर अभियंता ज्ञान बहादुर मौर्या ने लापरवाही करते हुए ट्रांसफार्मर में तेल नहीं डलवाया। जिसके चलते 10 सितंबर को ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों ने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता से फिर की। साथ ही बताया कि अवर अभियंता सब स्टेशन में नहीं रहते। जिसके कारण समस्या बढ़ी हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को लापरवाही का दोषी पाया। उन्होंने जेई के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। साथ ही कहा कि जवाब संतोषजनक न मिला तो ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग की धनराशि उनके वेतन से काटी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अवर अभियंता को नियमित क्षेत्र में रहने व समय से कार्यालय पहुंचने का भी निर्देश दिया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ