सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : जिले की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर चार निजी कंपनियों को ठेका दिया गया है। इन कंपनियों की कार्य शैली के साथ ही कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता जानने के लिए अधीक्षण अभियंता ने ठेका लेने वाली संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ बैठक की। निर्माण को लेकर जरूरी निर्देश दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना 12वीं के तहत मजरों के विद्युतीकरण, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से नलकूपों की अलग विद्युत लाइन बिछाने व आइपीडीए योजना से टाउन एरिया के एलटी लाइन पर एबीसी, नए ट्रांसफार्मर लगाने और नए उपकेंद्रों को निर्माण किया जाना है। यह कम समय से हो इसको लेकर लगातार एमडी की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत तारिक जमील ने जिले में काम कर रही चारों निजी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संस्था कार्य संचालन को लेकर तेजी लाए। जिससे समय से काम को पूरा किया जा सके। कहा कि जिस संस्था का काम समय से नहीं पूरा हुआ और काम की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। इसकी रिपोर्ट एमडी कार्यालय को भेजी जाएगी। लापरवाही पर संस्था को विभाग की और से ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने अब तक संस्था के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ