Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशंबी :मुकुट पूजन के साथ दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला शुरू


सत्येन्द्र खरे 
कौशंबी :दारानगर के ऐतिहासिक 12 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव की शुरुआत कल से हो गई। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह ऊर्फ धुन्नी सिंह की उपस्थिति में मुकुट पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सिराथू विधायक रहे। गरिमामयी उपस्थिति में कमेटी के मुख्य पुरोहित पंडित चंद्रिका प्रसाद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुकुट पूजन व वस्त्र व शस्त्र पूजन कराया। इस मौके पर शंकराचार्य ने रामचरित मानस से जुड़ी बातों को जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के बताए गए पथ चिह्नें पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। भगवान राम की सीख बहुत गहराइयों से भरी हुई है। इसी क्रम में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन भले ही कठिनाइयों से भरा रहा है लेकिन उनके आचरण की आज भी लोग पूजा करते हैं। विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि अपने जीवनकाल के कई वर्ष भगवान श्रीराम की सेवा दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के साथ बिताए हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं वह धर्म कार्य का ही फल है। दारानगर की रामलीला जीवंत रामलीला है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष आद्या प्रसाद पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महामंत्री योगेंद्र मिश्र, मूलप्रकाश त्रिपाठी, बाल कृष्ण दुबे, ललित मिश्र, श्रवण मिश्र, शंकर लाल केशरवानी, जयमनी तिवारी, राकेश केशरवानी, ऋषि नंदन साहू, चक्रधर पांडेय, मनीष पांडेय, शशि कमल मिश्र आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे