Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ :कविकुल द्वारा साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  स्वर्गीय पंडित चंद्रमणि पांडेय 'चंद्र ' जी की जयंती के अवसर पर कविकुल प्रतापगढ़ द्वारा साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया |जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी, वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार राज नारायण शुक्ल राजन जी ,वरिष्ठ साहित्यकार  भानुप्रताप त्रिपाठी मराल जी, वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद प्रियदर्शी जी और  इकराम को कार्यक्रम के अध्यक्ष सुखदेव तिवारी ,मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ,मुख्य वक्ता डॉक्टर निशा कांत ओझा जी ,पंडित रामसेवक त्रिपाठी जी और सूर्यकांत मिश्र निराला जी, ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास जी ने अंगवस्त्रम ,सम्मान पत्र और श्रीमद्भगवतगीता देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संयोजन कविकुल अध्यक्ष पंडित परशुराम उपाध्याय सुमन जी ने किया | कविकुल प्रबंधक    डॉक्टर सौरभ पांडेय ने सभी साहित्यकारों और आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे