खुर्शीद खान
सुलतानपर जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पी.आर.डी.जवान की पत्नी को जहरीले जंतु के काटने से महिला की हालत गम्भीर हो गयी।परिजन महिला को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गयी महिला की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है ।घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनबर्षा बरौंसा गांव की है गुरुवार शाम 4 बजे गांव निवासी पीआरडी जवान जगराम की पत्नी पुष्पा उम्र (40) वर्ष जो स्वयंसहायता समूह संचालिका व संगठन अध्यक्ष है |समूह की मीटिंग ले रही थी।मीटिंग खत्म होने के बाद मीटिंग स्थल पर अपना समान उठा रही थी इसी दौरान जहरीले जंतु ने समूह संचालिका को काट लिया जिससे महिला की हालत गम्भीर हो गयी ।गम्भीर अवस्था महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी ।संचालिका की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ