खुर्शीद खान
सुलतानपुर।बीती रात इलाहाबाद के मेजरगंज से गिट्टी लादकर टांडा-बाँदा राष्ट्रीय राजमार्ग से अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ बाजार को जा रही ट्रक संख्या यूपी (42AT-3800) को बीती रात 11 बजे के करीब गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजपति सिंह आईटीआई के पास दो पल्सर सवार चार सशत्र बदमाशो ने ट्रक को पंचर कर रोक लिया|सशत्र बदमाशो ने फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बदनपुर निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार पुत्र राम अरज से असलहे के बल पर उसके पास रखे गए तीन हजार रुपये नकदी लेकर असलहा लहराते फरार हो गए ।भुक्तभोगी चालक ने इसकी सूचना डायल 100 के जरिये पुलिस को दी सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया ।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है |संदिग्धो की तलाश की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ