Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या एक की हालत गम्भीर


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर।  गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में रात को निजी नलकूप पर सो रहे दो वृद्धों पर अज्ञात बदमाशो ने धारदार हथियार से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। सुबह जब परिजन जगाने गए तो दोनों को लहूलुहान देख सन्न रह गए। जिसकी सूचना युवक ने परिजनों व 100 नम्बर पर पुलिस को दी ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायलों को सुलतानपर ले गयी जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरो ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया ।इलाज को ले जाते समय एक बृद्ध की रास्ते मे मौत हो गयी ।घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र हयातनगर गांव की है जहाँ गांव निवासी जमील अहमद पुत्र इमादुल हशन उम्र 70 वर्ष व गांव के रामकुमार पाल पुत्र ननकू पाल उम्र 58 वर्ष गुरुवार/शुक्रवार की रात गांव के बाहर स्तिथ अपने निजी नलकूप पर सोए हुए थे। रात को अज्ञात बदमाशों ने सो रहे बृद्ध के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए । सुबह जब जमील घर नही पहुँचे तो उनका भाई सिराज उन्हें जगाने के ट्यूबेल पर गया वहाँ जमील व रामकुमार को खून से लतपथ  देख दंग रह गया । जिसकी सूचना जमील के भाई ने परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची गोसाईंगंज पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गयी। जहाँ डाक्टरो ने दोनो की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। जहाँ रास्ते मे ले 
जाते समय जमील की मौत हो गयी। वही रामकुमार का गम्भीर अवस्था मे लखनऊ में इलाज चल रहा है ।

सीओ व फोरेंसिक टीम पहुँची घटना स्थल

घटना की सूचना पर सीओ जयसिंहपुर ने घटना स्थल पर एसओ गोसाईंगंज के साथ पहुँच कर पीड़ित परिजनों से घटना के बाबत पूछतांछ की तो वही घटना के खुलाशे के मद्देनजर फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँची और घटना से सम्बंधित नमूना एकत्रित किया ।

भाई ने घटना में दी नामजद तहरीर

हत्या की घटना में मृतक के भाई सिराज अहमद ने नामजद तहरीर दी है मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी लड़की नाजरीन के ससुराल वालों से मुकद्दमा चल रहा था जिसकी पैरवी जमील अहमद कर रहे थे जिसको लेकर लड़की के ससुराली जन लगातार जमील को मारने की धमकी दे रहे थे इसी को लेकर आजाद अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी लाला का पुरवा  लोहरामऊ व सोहराब अहमद निवासी लोलेपुर  कोतवाली नगर ने लाठी डंडो व धारदार हथियार से हत्या कर दी।इस सम्बंध में एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के भाई ने नामजद तहरीर दी है कार्यवाही की जारही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे