सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर रूपये के लेनदेन को युवक ने महिला की चप्पलो से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की ये पूरी बारदात कैमरे में भी कैद हो गयी। आप EXCLUSIVE तस्वीरों में भी देख सकते है एक युवक सरेआम महिला की चप्पलो से पिटाई कर रहा है और पब्लिक तमाशबीन बनी हुई है। किसी ने भी इनके झगड़े को सुलझाने की कोशिश नहीं की और जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया जाकर मामला शांत हुआ।
आपको बता दे की अमला हापुड़ के रेलवे स्टेशन का है यहाँ एक महिला और युवक में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों में जमकर लात-घुसे और चप्पल चलने गए। इतना ही नहीं घंटो तक दोनों में मारपीट चलती रही और पब्लिक तमाशबीन बनकर देखती रही। आप तस्वीरों में भी देखकर अंदाजा लगा सकते है कैसे रूपये के लेनदेन को लेकर दोनों में चप्पलें चल रही है। काफी देर तक दोनों में रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास ऐसे ही ड्रामा चलता रहा और युवक इसी तरह महिला को चप्पलो से पीटता रहा। काफी देर बाद एक पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचता है और युवक को हिरासत में ले जाकर थाने में बंद कर देता है अब पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ