Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:ग्राम सभी की भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर पड़ोसियों को एतराज

 
सत्येन्द्र खरे
टेंवा, कौशांबी : बीमारी से युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार के स्थल को लेकर पड़ोस के लोगों ने विवाद कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसी दौरान पुलिस को किसी विवाद की जानकारी मिली। पुलिस वहां से चली गई। परिवार के लोगों ने युवक को अंतिम संस्कार कर दिया। 
     टेंवा सत्ता (35) व उसकी पत्नी सुमन देवी दिव्यांग है। उनके छह बच्चे है। कोई आर्थिक संसाधन न होने के कारण दोनों को गुजर बसर सरकार से मिलने वाल पेंशन से होती थी। करीब पांच माह से पेंशन बंद होने के कारण उनकी आर्थिक हालत और भी खराब हो गई थी। छह बच्चों को भरण पोषण करना उनके लिए समस्या बनी थी। बीते कई माह से सत्ता बीमार चल रहा था। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग सड़क के किनारे पड़ी ग्राम सभी की कीमती भूमि पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आस-पास के लोगों ने इसका विरोध करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही टेंवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सत्ता के परिजनों को दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार करने की हिदायत दे रही थी। इसी दौरान टेंवा में कोटे के आवंटन के दौरान विवाद की सूचना आ गई। पुलिस मौके से चली गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शव को अंतिम संस्कार कर आनन-फानन मौके से चली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे