अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र रामनगर निवासी एक वर्ष पूर्व विवाहिता रंजना सिंह पत्नी आशुतोश 25 ने दिन दहाड़े घर मे अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों मे कैरोसीन छिडककर आग लगा ली कमरे आग की लपटों को देख मौजूद जिठानी नन्द हेमा सहित ग्रामीण दौडे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की न खुलने पर लोगों ने सूचना 100 नम्बर पर दी जिसके बाद पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गई सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शाव थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह चौकी प्रभारी जमानत अली अब्बास ने मुआयना किया और खबर लिखे जाने तक पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है फिरहाल जाच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ