निर्माण कार्य की गति धीमी व गुणवत्ता विहीन कार्य पर जताई नराजगी
प्रतापगढ । भ्रष्टाचार लोगो के ब्लड में हो गया है। देश में अगर भ्रष्टाचार ख़त्म करना है तो सिर्फ एक ही उपाय है। सबसे पहले देश के नेता ,मंत्री ,अधिकारियो का नार्को टेस्ट होना चाहिए। जिस दिन नारको टेस्ट हो जायेगा उस दिन 80 प्रतिशंत भ्रष्टाचार ख़त्म हो जायेगा। उक्त बाते सूबे के पिछडा वर्ग कल्याण एंव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को पीडब्लूडी डाक बगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही । उन्होने
आरक्षण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने सविधान में सिर्फ दस साल तक आरक्षण दिया था, देश के नेताओ ने अपनी राजनीती को सिद्ध करने के लिए शेड्यूल कास्ट के आरक्षण को बढ़ाते आ रहे है , शेड्यूल कास्ट के जो मंत्री, मुख्यमंत्री, एमएलए, राज्यपाल, राष्ट्रपति, डीएम, एसपी, डीजीपी हो गए उनके बेटा -बेटी को आज भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है,जबकि गरीब परिवार का सर्वेक्षण करा के सभी कास्ट सवर्ण गरीबो को आरक्षण मिलना चाहिए।आरक्षण में अब विभाजन होना तय है। उन्होने कहा कि पिछडा, अति पिछडा, सर्वाधिक पि छडा, ये पिछडा वर्ग में तीन कटेगरी बनाने की तैयारी हो गयी है , साथ ही सामान्य कास्ट के जो लोग गरीब है उनको भी आरक्षण मिलना चाहिए। इस बात की वकालत करते नजर आये मंत्री। बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज प्रतापगढ़ के दौरे पर पहुचे ,जिले में 17 करोड़ रुपये की लागत से कंधई इलाके के चालकपुर गाव में बन रहे समेकित दिब्यांग विधालय का निरीक्षण किया इस दौरान कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य से मंत्री जी असंतुष्ट दिखे ,तो विभाग के अधिकारियो के अंदर हडकंप मच गया,मंत्री जी ने ईट ,मसाला ,का सैपल भी अपने साथ ले गए,विद्यालय निर्माण कार्य में की गति धीमी होने पर नराजगी जताते हुए कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए। इसके पूर्व प्रदेश सरकार के पिछडा वर्ग कल्याण एंव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नवनिर्मित प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय बढनी का भी निरीक्षण किया । बतादे कि बढनी में नवनिर्मित प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय की कार्यदायी संस्था आवास विकास व समेकित विद्यालय चालाक पुर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी समिति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जानकारी के अनुसार प्रयास अक्षम विद्यालय का प्रोजेक्ट 9•11 करोड रूपये का है, जिसमे दो करोड रूपये अवमुक्त हो चुका है और दो करोड का कार्य हो जाने के बाद बजट के आभाव मे लगभग चार माह से कार्य रूका पडा है जो भी कार्य हो रहा है, वह धीमी प्रगति पर है वही चालाक पुर के समेकित विद्यालय का प्रोजेक्ट लगभग 17•46 करोड रुपये का है जिसमे चार करोड अवमुक्त हो चुका है और तीन करोड का कार्य हो चुका है अभी एक करोड लगभग शेष बचे होने के बाबजूद कार्य की गति धीमी पाए जाने व हो रहे गुणवत्ताविहीन कार्य पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की । इस निरीक्षण के दौरान ईट व निर्माण मे प्रयोग हो रहे मसाले व सरिया समेत अन्य गुणवत्ता का निरीक्षण बडी बरीकी के साथ किया मंत्री ने किया ।निरीक्षण के दौरान भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता अजीत सिह राणा दिव्याग अधिकारी राम प्रकाश सिह, आवास विकास जेई सोनकर, पैक्सपेड के प्रोजेक्ट इंजियनर अशोक त्रिपाठी दिव्यान बंधु के सदस्य रोशन लाल उमर वैश्य, राघवेन्द्र नाथ शुक्ल व अनिरूद्व नारायण तिवारी सहायक समेत आदि मौजूद रहे ।यह निर्माण कार्य दिसम्बर 2018 तक पूर्ण हो जाना है एेसी स्थित में कार्य पूर्ण होना असम्भव नजर आ रहा है । इस दौरान दिव्यागंजन बंधु के सदस्य रोशन लाल ने दिव्यांगजनो के लिए समूचे जिले मे सर्जरी कैम्प लगवाने व बडे पैमाने पर उपकरण वितरण करने की मंत्री से माग की जिस उन्होने शीघ्र उक्त कार्य करवाने का अश्वासन दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ