Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पट्टाधारकों को दिलाया कब्जा


dr. o.p. bharti
वजीरगंज (गोण्डा):-रविवार शाम को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो वर्ष पूर्व पट्टा पाए आधा दर्जन से अधिक पट्टेदारों की जमीन को अवैध कब्जेदारों  से मुक्त कर  वास्तविक पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया।
क्षेत्र के भगोहर के निवासी गण हरीराम, जोगिंदर, कल्पनाथ, रकीबुन निशा, कन्हैयालाल, राम औतार, व शाहिद अली,ने बताया कि उन्हें गोण्डा - फैज़ाबाद हाईवे पर भगोहर ग्रामसभा के मजरे जमादार पुरवा में वर्ष 2014-15 में आवासीय पट्टा मिला था, जिस पर गांव के ही राजित राम व मंसाराम ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उच्च अधिकारियों को प्रेषित प्रार्थना पत्रों पर हुये आदेश के क्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे