Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:वांछित अभियुक्तों के खिलाफ़ पुलिस की अनोखी पहल डुगडुगी पिटवाते हुए नोटिस चस्पा किया


Khursheed Khan
सुल्तानपुर। गौवध अधिनियम के तहत गौवध में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,थाना अध्यक्ष बल्दीराय शिव प्रकाश सिंह ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत इसौली गांव में डुगडुगी पिटवाते हुए नोटिस तामील करवाई,पुराने तरीके से इलाके भर के डुगडुगी पिटवाते हुए वांछित अपराधियो के घर-घर जाकर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया,थाना अध्यक्ष बल्दीराय के इस कार्य की जहा इलाके भर में सहारना हो रही है वही दूसरी तरफ अपराधियो में दहशत का माहौल भी बन हुआ है,मुकदमा संख्या 207/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम के तहत मुलजिम लल्लन पुत्र शरीफ,वसीर पुत्र शरीफ,अजीज पुत्र शब्बीर,नौशाद पुत्र लल्लन,कदीर पुत्र शब्बीर,कौशर पुत्र हमीउल्ला,फईम पुत्र मुन्ना गौ वध मामले में चल रहे है फरार,जिनकी न्यायालय द्वारा 82 डब्लूपीसी की अनुमति प्रदान होंने के बाद आज पुलिस द्वारा इलाके के पारा बाजार  चौराहे पर डुगडुगी पिटवाते हुए ये अलाउंस करवाया कि इसी महीने की 11 तारीख तक ये मुलजिम हाजिर न हुए तो कुर्की कर दी जाएगी,साथ ही साथ इन मुल्जिमो को संरक्षण प्रदान करने वालो लोगो के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी,बल्दीराय थाना अध्यक्ष के इस कार्य की आम जनता में जमकर सहारना की जा रही है और साथ ही यहां भी लोगो का कहना है कि जब थाना अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बल्दीराय थाने का चार्ज लिया है तब से अपराधिक किश्म के लोगों के होश उड़े हुए है,अपराधियो के ख़िलाफ़ लगातार इलाके में छापेमारी कर लगभग इसको समाप्त करने का पूर्ण रूप से प्रयास किया है।साथ में देहली चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव,उदल सिंह चौहान,जनार्दन यादव, दिनेश राय, कृष्ण कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे