Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महराजगंज : बिखर चुके 03 परिवारों को पुलिस परामर्श केन्द्र ने कराया संगम


Pallavi Tripathi

महराजगंज : पुलिस का अब कुछ अलग रूप देखने को मिलेगा जिससे लोगों का पुलिस से जुड़े भरम दूर होंगे और पुलिस इंसानियत का भी परिचय देगी जी हाँ पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने महराजगंज जिले को नई सौगात दे रहे है जिससे आय दिन झगड़ो से टूटती परिवार को पुलिस पुलिसिया अंदाज में नही बल्कि प्यार से परिवार का सदस्य बन कर सुलझाने का आदेश दिया है आज दिनांक-सितम्बर  03, 2017  आज दिनांक 03.09.2017 परिवार परामर्श महिला थाने पर आपसी घरेलू झगडे के कारण बिखर चुके 03 परिवारों को पुलिस परामर्श केन्द्र द्वारा तीनों परिवारों के झगडो का समाधान कर उनका मेल मिलाप कराया गया उक्त तीनों  दम्पति खुशी खुशी साथ रहने को राजी हो गये हैं।पहले दम्पति संगीता व उनके पति रामसजीवन निवासी मैनहवां टोला भगवा थाना कोल्हुई परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा एक साथ रहने को तैयार हो गये हैं।एवं दूसरे दम्पति रीना पत्नी अजय निवासी बरगदही थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को परिवार परामर्श द्वारा उनके आपसी झगडों एवं विवादो का समाधान करने के पश्चात उक्त पति पत्नी खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हो गये है तथा तीसरे दम्पति निर्मला पत्नी धमेन्द्र निवासी ग्राम चेहरी टोला बेलभरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को परिवार परामर्श द्वारा उनके आपसी झगडों एवं विवादो का समाधान करने के पश्चात उक्त पति पत्नी खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हो गये है।
इससे अब जनता का पुलिस में एक नई उम्मीद जगी है और जिले के होनहार पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह  ने पुलिस एक मित्र है शब्द को नई रूप में जिले को सौगात के रूप में दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे