Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:वारिष्ठ काग्रेसी व अधिवक्ता के पिता का निधन

फाइल फोटो पं• श्याम नारायण त्रिपाठी

प्रमोद, रत्ना व मोना तथा धीरज ने जताई शोक संवेदना

प्रतापगढ । अवकाश प्राप्त शिक्षक व काग्रेस पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष एंव जूबाए पुरातन के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी के पिता पं• श्याम नारायण तिवारी का रविवार की सुबह आकष्मिक निधन हो गया । वह 81 वर्ष के थे । उनके आक्समिक निधन की खबर पर काग्रेसजनो व अधिवक्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने उनके शहर आवास पूरेईश्वर नाथ पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों इस दुख की घडी में ढाढस बधाया । निधन की खबर पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का जहॉ ताता लगा रहा वही राज्य सभा सासंद प्रमोद तिवारी व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिह एंव रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्र मोना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घडी में सभी काग्रेंसजन उनके परिवार के साथ है । इस दुख घडी को सहन करने हेतु ईश्वर परिजनों को शाक्ति प्रदान करे । वही दूसरी ओर जूबाए पुरातन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल, महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी, विद्यासागर शुक्ल, राजमूर्ति मिश्र, पुष्पराज सिह, अयोध्या प्रसाद, राघवेन्द्र प्रताप सिह, विनय सिह, खुबैब अहमद, परमानन्द मिश्र, नीरज ओझा, जूबाए पूर्व अध्यक्ष सूर्यकान्त निराला, भाजपा पूर्व अध्यक्ष देवानन्द मिश्र एडवोकेट, आनन्द प्रंचण्ड, अजय शुक्ल, ललित तिवारी, अंजनी सिह बाबा, लाल बहादुर तिवारी, भारत भूषण तिवारी, पूर्व महामंत्री विवेक त्रिपाठी, वकील परिषद के महामंत्री आनन्द पाण्डेय, युवा सपा नेता अभिषेक तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता व पूर्व प्रधान राजकुमार पाल, शीतला प्रसाद शुक्ल, चिंतामणि पाण्डेय, प्रेम कुमार त्रिपाठी समेत सैकडो अधिवक्ता व विभिन्न संगठनो के नेताओ ने आवास पर पहुच कर जहॉ शोक संवेदना व्यक्त की वही रानीगंज विधायक धीरज ओझा व तिलक कालेज के प्राचार्य निशाकान्त ओझा शिक्षक श्याम शंकर शुक्ल श्याम,आचार्य ओम प्रकाश मिश्र  समेत तमाम शिक्षको व अधिवक्तागण ने भी गहरी शोक सवेदना व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे