खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।। अपराध को रोकने तथा अपराधियो की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए है, उसी कड़ी में करौंदीकला थाना प्रभारी अजय कुमार द्विवेदी के मुस्तैदी के कारण पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। बताते चले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए करौदी कला थानाअध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी व उनकी टीम को मुखबिर से संगधित ट्रक के बारे में सूचना मिली मुखबिर की सूचना पर बांगर कला दुर्गा मंदिर के पीछे खड़े ट्रक नंबर HR 45 A 6871 नंबर बदलकर प्लेट दूसरी लगाई गई थी। पकड़े गये वाहन से पुलिस ने अवैध शराब में 1200 पेटी व 56700 शीशी डॉल्फिन ब्रांड की अवैध शराब बरामद किया है।जिन पर डालफिन हिमांचल प्रदेश अंकित है, कीमत लगभग 3500000 आंकी गयी है। मौके से अभियुक्त गामा सिंह पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी दसगरपारा थाना करौदी कला सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 114/17 धारा 419 /420 /467/ 468/ 471 आईपीसी व 60/72 e x एक्ट पंजीकृत किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ