Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:टिकैत के 82 वें जन्म दिन पर भाकियू ने किसान जागृति दिवस के रूप में उन्हें याद किया


राकेश गिरी 
बस्ती । भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महात्मा टिकैत को उनके 82 वें जन्म दिन पर भाकियू द्वारा किसान जागृति दिवस के रूप में उन्हें याद किया गया। बस्ती सदर तहसील समेत जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर उन्हें याद करते हुये  वक्ताओं ने महात्मा टिकैत के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
बस्ती सदर तहसील मुख्यालय पर महात्मा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण के बाद  शोभाराम ठाकुर, दिवान चन्द पटेल, रामनवल किसान, राधेश्याम गोंड़, फूलचन्द चौधरी, नायब चौधरी, डा. आर.पी. चौधरी, जयराम वर्मा, शिवशंकर पाण्डेय, सतिराम चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महात्मा टिकैत ने देश भर के किसानों को जगाने का काम किया। मुण्डेरवा चीनी मिल के सवाल को लेकर उन्होने लम्बी लडाई लड़ी। उनके निधन के बाद किसान आन्दोलन की एक मजबूत कड़ी टूट गई। आज उनका शरीर भले हमारे साथ न हो किन्तु उनके विचार और संघर्ष किसानों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। रमेश      चौधरी ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।  
कार्यक्रम में रामतीरथ निषाद, त्रिवेनी चौधरी, राम सुरेमन, रणजीत सिंह, रामसुख, अशोक कुमार, रामलखन, लवकुश पाल, राजेन्द्र चौधरी, गौरीशंकर, रामचेत गौड़, कृष्णकान्त पाण्डेय के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे