गोरखपुर। डीजीपी सुलखान सिंह के आदेशानुसार तथा गोरखपुर के युवा तेज तर्रार आईजी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दीपावली के पावन अवसर पर उन जगहों पर खुशियां बिखेरने का कार्य किया जहां पर इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता थी।मदर टेरेसा ओल्ड ऐज होम जो फातिमा अस्पताल पादरी बाजार में स्थित है वहां गोरखपुर के आईजी श्री मोहित अग्रवाल और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज अपने कुछ सहकर्मियों के साथ पहुंचे , इन पुलिसकर्मियों के हाथों में मिठाइयां , दीए फुलझड़ियां ,चकरी आदि वस्तुएं देख वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे। तोहफा पाकर इस ओल्ड एज होम की महिलाओं में भावुकता छलक उठी तथा श्री मोहित अग्रवाल जी को अपना भाई मान लिया और उनके साथ जमकर छोटी दीपावली का आनंद लिया।।आई जी तथा एसएसपी द्वारा बेसहारा महिलाओं को ऐसी खुशियां प्रदान की गई जिन्हें वह ता उम्र नहीं भूलेंगी और सच पूछिए तो इन अधिकारियों के प्यार और स्नेह का जो सुख इन्हें प्राप्त हुआ वह इन बेसहारों के अनमोल रहेगा।
बेसहारा महिलाओं संग आईजी मोहित अग्रवाल ने बाँटी दीवाली की खुशियाँ
अक्टूबर 18, 2017
0

Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ