Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:किसान दिवस!वर्तमान सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति हेतु प्रयत्नशील:जिलाधिकारी


सुलतानपुर ।अक्टूबर, जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति हेतु प्रयत्नशील है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  किसान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये किसानों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी आज विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुन रहे थे।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर पिछली बैठक में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने किसान दिवस में किसानों द्वारा उठायी गयी विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं को विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन तथा वितरण दोनों खण्डों के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे आपस में समन्वय कर विद्युत की समस्याओं का निराकरण करायें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ता को विद्युत ट्रांसफार्मर न बदलने की समस्या , बोरिंग कनेक्शन की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया। 
    जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित करते हुये कहा कि किसान दिवस में माईनरों की सफाई हेतु जो शिकायतें उठायी जा रही है, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अभियन्ता को निर्देशित किया माईनरों की सिल्ट सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचवाना सुनिश्चित करें।किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने भी किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डी.डी. कृषि शैलेन्द्र शाही ने किसानों को कृषि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी तथा कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.अजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी, डी.एस.ओ. संजय कुमार प्रसाद, विद्युत विभाग के अभियन्ता, सिचाई विभाग के अभियन्ता व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी ,किसान प्रतिनिधि  गांधी सिंह व सम्बन्धित किसान भाई उपस्थित थे। 
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे