मंदिर का मार्ग
सार्थकः गोविंदानंद सरस्वती
अयोध्या। फैजाबाद:जगद्गुरू स्वामी गोविंदानंद
सरस्वती ने कहा
है कि शतकोटि
श्रीराम नाम जप
यज्ञ से राम
मंदिर निर्माण का
का मार्ग सार्थक
होगा। राम का
मंदिर जल्द ही
मोदी राज में
बनना शुरू हो
जाएंगा। अयोध्या के कार
सेवकपुरम में जल
रहे गत दिनों
से धार्मिक व
आध्यात्मिक आयोजन की प्रशंसा
करते हुए बताया
कि अयोध्या में
कई प्रांतों व
कई राष्ट्र के
राम भक्तों की
ओर से जल
रहे धार्मिक अनुष्ठान
जल्द ही फलीभूत
होंगे। वे शुक्रवार
को अयोध्या कारसेवकपुरम
में पत्रकारों से
मुखातिब रहे।
उन्होंने कहा कि
इस धार्मिक आयोजन
से राम मंदिर
के निर्माण में
आ रही बाधाएं
दूर होगी और
अयोध्या का सांस्कृतिक
व धार्मिक वातावरण
और प्रगाण होगा।
यहा कार सेवकपुरम
में आगामी 15 अक्टूबर
को प्रभु राम
का अभिषेक होगा।
जबकि कार्यक्रम आयोजक
गाविंद राव ने
पत्रकारों को बताया
कि अयोध्या भगवान
राम की जन्म
स्थली रही है।
यहा पर राम
का मंदिर जल्द
ही बनना चाहिए।
इसी उद्देश्य को
सार्थक बनाने के लिए
देश विदेश के
राम भक्तगण कारसेवकपुरम
में सुभव्य आयोजन
कर रहे है।
राम मंदिर निर्माण
हेतु ही यहा
पर धाार्मिक आयोजन
पूजन अनुष्ठान आदि
किया जा रहा
है। इस दौरान
कार्यक्रम आयोजक मण्डल के
विश्व प्रसाद, कृष्ण
कुमार, नितिन मिश्र व
सभी पदाधिकारी तथा
विहिप के प्रदेश
मीडिया प्रभारी शरद शर्मा
आदि मौजूद रहे।
Good
जवाब देंहटाएं