राकेश गिरी
बस्ती । आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. की जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी कोतवाली के निकट गुरूवार की शाम अचानक चक्कर आने से गिर पडी, उनके सिर और हाथ में चोटें आयी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार है। शुक्रवार को एसोसिएशन महामंत्री आशा देवी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय वृद्धि और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कलम बंद हड़ताल जारी रखा। आशा देवी ने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाया जाय जिससे वर्षो से अत्यन्त अल्प मानदेय पर कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनका हक मिल सके।
धरने को ममता चौधरी, आशा देवी, भागवन्ती, पुष्पलता, सुधा, मालती देवी, सुनीता चौधरी, बिन्दू सिंह, पदमा गुप्ता, सुनीता देवी, आशा पाण्डेय, कुसुम गुप्ता, मीना देवी, आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कराया जाय। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से वादा किया था कि 120 दिन के भीतर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जायेगा किन्तु 6 माह बीत जाने के बावजूद अभी तक प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सवाल पर चुप्पी साधे हुये हैं।
कार्यक्रम में सुधा वर्मा, गीता देवी, शोभावती, सती धामा, चन्द्र किरन, सुशीला देवी, वेदमती देवी, केशमती देवी, जानकी देवी, माया, पूनमलता, विन्दूमती, सरस्वती, ज्ञानती, प्रतिभा गुप्ता, पुष्पा शर्मा, चन्द्रमती चौधरी, राधिका देवी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, प्रीती देवी, श्याम शीला, प्रकाशवती, रत्नेश, शीलावती, कंचन पाण्डेय, जगदम्बा देवी, रीता चौधरी, कादम्बरी पाण्डेय, नीरज चौधरी, पार्वती, शकुन्तला वर्मा, रेखा, सविता, रेनू, समुन्द्रावती, राजमती, सुमन बाला, सूर्यमुखी वर्मा, मंजू वर्मा, कुसुम कुमारी, गीता देवी, सुमन यादव, मालती देवी, लक्ष्मीना, रीता पाण्डेय, गेंना देवी, छब्बादेवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी, राधिका देवी, मीरा श्रीवास्तव, बीना देवी, मिथलेश चौधरी, मधु रानी, सुभावती, बबिता, रंजना चौधरी, धनपति, निर्मला यादव, ऊषा चौधरी, , मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ