शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । प्रकाश पर्व दीपावली पर जनपदवासियों को जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने हार्दिक बधाई देते हुये उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि दीपावली का पर्व लोगों के जीवन में तमसरूपी मनोमालिन्य को दूर कर ज्योति स्वरूप खुशियों से भर दे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से यह भी अपील किया है कि वे प्रेम और सौहार्द्र के प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली पर तेज आवाज करने वाले पटाखे न छोड़े और पटाखे भी इस सीमा तक छोड़े कि उससे वायु प्रदूषण की स्थिति न उत्पन्न हो। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भी दीपावली के पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनायें देते हुए पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ