राकेश गिरी
बस्ती : समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित चननी स्थित वृद्धाश्रम पर पुहंचकर काशी प्रसाद सिंह मेमोरियल चैरिटेबुल ट्रस्ट के तत्वावधान में दीपावली की खुशियां बांटी गयीं। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक मारकण्डेय सिंह ने वृद्ध जनों को लाई, गट्टा, मिठाई, बिस्किट, मोमबत्ती आदि देकर उन्हे अपनेपन का अहसास कराया। कहा वृद्ध जनों की सेवा और उन्हे संतुष्ट रखना सबसे पुनीत कार्य है। इससे मानवीय संवेदनायें मजबूत होती हैं साथ ही आत्मसंतुष्टि भी मिलती है। उन्होने वर्तमान की पीढ़ी की सोच को भी रेखांकित किया जो वृद्ध जनों की सेवा से दूर भाग रही है और अपने मां बाप को उपेक्षित नजरों से देख रही है। उन्होने कहा भारतीय संस्कृति और संस्कारों वाले देश में यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
अध्यक्ष डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से ऐसे अवसरों पर वृद्ध व असहायों के बीच जाकर खुशियां बांटने की परंपरा चली आ रही है। इसे आगे बढ़ाते हुये निकट भविष्य में व्यापक बनाना है। उन्होने आश्रम के संचालक के प्रति आभार जताया। मौके पर डा. पंकज कुमार सिंह, इं. अमरेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, शीला सिंह, उमेश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, दिनेश उपाध्याय, संध्या सिंह, डा. स्नेहा चौहान, अन्नू सिंह, वृद्धा आश्रम के प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि, नीलेन्द्र मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव, विमला पाण्डेय मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ