Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विगत दिनों हुई लूट का हुवा खुलासा





बहराइच। जिले में विगत 1 माह में हुई लूट व स्नेचिंग को देखते हुवे जिले के पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर सख्त हिदायतें जिले के अन्य पुलिस अफसरों को ढ़ी गयी थी। जिसके कर्म में एसपी सिटी कमलेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी अतुल यादव पर्यवेक्षण में एस०ओ०जी टीम को कामयाबी हाथ लगी,जिसमें कोतवाली देहात व एस०ओ०जी टीम द्वारा लुटेरो व लूट का माल खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के कब्जे से एक अदद बैग, एक अदद मोबाइल फोन, 2 अदद घडी, व पीली धातु के टूटे पेंडल, एक अदद मोटर साइकिल का नम्बर प्लेट, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साइकिल काले रंग न० यूपी 40Y1456 बरामद किया। इस सम्बन्ध में पूर्व से मु०अ०स० 2221/17 धारा 392 ipc थाना कोतवाली देहात पंजीकृत है इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों द्वारा पूर्व में की गयी अन्य लूट की घटना को भी स्वीकार किया गया है। 623/17 धारा 392 आईपीसी, मु०अ०स० 2084/17 धारा 392 आईपीसी थाना कोतवाली देहात बहराइच 3. 2344/17 धारा 392 आईपीसी,1310/17 धारा 392 ipc 5. 1313/17 धारा 392 ipc थाना कोतवाली नगर जनपद में दर्ज है।पकड़े गए शातिर लुटेरों की पहचान दद्दन उर्फ़ रनवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी बौंडी फतेहुल्लापुर थाना रामगाँव, पवन कुमार तिवारी पुत्र सुन्दरलाल निवासी कैथाचक थाना रामगाँव, रामकुमार शर्मा पुत्र राममिलन शर्मा निवासी पंडितपुरवा बाबागंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई।अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा एसएसआई कपिल देव चौधरी,एसआई एस० एन० यादव,एसआई रवि प्रकाश, का० देशदीप गिरी, का० राजीव कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे