प्रशासनिक अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। दीपावली के त्यौहार को लेकर बुधवार को बाजारो में चहल - पहल रही । चौक व पंजाबी मार्केट में जाम लगा रहा सुरक्षा को लेकर पुलिस सर्तक रही ।बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक रही । वही खरीददारी को लेकर लोगो की भारी भीड बाजार में नजर आई । नगर चौराहो पर सुरक्षा व यातायात को बेहतरी के लिए पुलिस तैनात रही । इसी प्रकार जनपद के लालगंज तहसील मुख्यालय समेत प्रमुख बाजारों मे खासी चहल पहल देखी गयी। हालांकि लालगंज बाजार के इंदिरा चैक पर दिनभर लगे जाम को लेकर लोग हलाकान दिखे। धनतेरस तथा दीपावली को लेकर बाजारों मे खरीददारी के लिये बड़ी संख्या मे महिलाओं की भी भीड़ सार्वजनिक प्रतिष्ठानो ंपर नजर आयी। क्षेत्र के सांगीपुर, अठेहा, उदयपुर, दीवानगंज, धारूपुर, रानीगंज कैथौला, रामपुर बावली, सगरा सुंदरपुर, बाबूगंज बाजारों मे पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासनिक ऐहतियात के तहत पुलिस एवं अग्निशमन दल के साथ राजस्व टीम ने औचक निरीक्षण अभियान भी चलाया। एसडीएम कोमल यादव तथा तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने प्रशासनिक जत्थे के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम मे दीपावली की पूर्व संध्या पर आकर्षक सजावट देखने के लिये श्रद्धालुओं का समागम उल्लासमय माहौल मे दिखा। क्षेत्र के बूढे़श्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों मे भी दीपावली की पूर्व संध्या पर भी श्रद्धालु श्रंगार एवं सजावट को अंतिम रूप देते दिखे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ