उमरिया तथा जहानाबाद मे बिजली की सौगात पाकर मगन हुये ग्रामीण
सांसद ने कैम्प कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं
लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बुधवार को क्षेत्र के उमरिया, नौढ़िया तथा अर्रो के जहानाबाद मे ग्रामीण विद्युतीकरण की लोगों को सौगात सौंपी। दीपावली पर्व की बेला की पूर्व संध्या पर इन पुरवों तथा मजरों मे बिजली की सौगात पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नौढ़िया के उमरिया गांव मे एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि धर्म एवं नीति के पथ पर संचालित विकास सदैव जनता के लिये कल्याणकारी होने के साथ अजेय हुआ करती है। श्री तिवारी ने कहा कि वह क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा रामपुर खास के लिये प्रस्तावित सभी राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं का तेजी से संचालन कराते हुये अब इस क्षेत्र को बहुमुखी विकास की मजबूती के तहत उद्यम के क्षेत्र मे समृद्धिशाली बनाने के लिये संकल्पबद्ध है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यहां क्षेत्रीय विकास निरंतर इसलिये मजबूत दिशा की ओर है क्योंकि यहां के लोगों की सोच आपसी सद्भावना और शुरूआती विकासपरक रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के भी विकास कार्यो मे तेजी के साथ ली जा रही दिलचस्पी की सराहना करते हुये कहा कि क्षेत्र मे बिजली तथा सड़क के चैड़ीकरण व सिंचाई परियोजनाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे प्राथमिकता के चलते रामपुरखास आज यूपी मे विकास का माडल क्षेत्र कहलाने लगा है। उन्होनें कहा कि क्षेत्रीय जनता के अड़िग विश्वास के कारण ही आज प्रदेश के अन्य क्षेत्रों मे भी जनता जनप्रतिनिधियों से रामपुरखास मे हो रहे विकास कार्यो की नजीर रखते हुये अपेक्षायें करने लगी है। इसके पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। यहां पंचायत प्रतिनिधियों व अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डलों ने भी सांसद प्रमोद तिवारी से मुलाकात की। दो दिवसीय दौरे के तहत यहां पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने कस्बे मे पुनीत इण्टर कालेज मे डा. वीरेन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम मे भी शामिल हुये। इस मौके पर प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, प्रधान अशोक सिंह, अयोध्या यादव, घनश्याम, प्रधान आशीष तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय, केडी मिश्रा, डा. पूर्णिमा मिश्रा, अनुराग पाठक, डा. राजकुमार पाण्डेय, आचार्य शिवमूर्ति शास्त्री, डा. आरएस त्रिपाठी, राधेश्याम द्विवेदी, सूबेदार देवेन्द्र सिंह, गीता सिंह, बीएन सिंह, ददन सिंह, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, डा. डीपी ओझा, बैद्यनाथ तिवारी, इं. सुनील पाण्डेय, इं. जितेन्द्र त्रिपाठी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ