अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक कपड़ा कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई वारदात को भीड़भाड़ वाले चौक क्षेत्र में स्थित कपड़ा कारोबारी की दुकान के अंदर अंजाम दिया गया आरोपियों चार से अधिक बताए जा रहे हैं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है नगर कोतवाली के देवकाली चौकी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी 33 वर्षीय बलजीत सिंह छाबड़ा पुत्र सुरजीत सिंह छाबड़ा चौक क्षेत्र में स्थित एक काम्प्लेक्स में अपनी मेंस वियर की दुकान पर थे मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे कुछ अज्ञात लोग खरीददार बनकर दुकान में दाखिल हुए जिनसे दुकान में कहासुनी के बाद उन्हें गोली मार दी गई दुकान से बाहर निकलने के बाद भी हमलावरों से उनकी दोबारा हाथापाई हुई हालांकि गोली लगने से घायल होने की वजह से वह दुकान के बाहर ही गिर पड़े आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
वारदात की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत वीर व नगर कोतवाल अमर सिंह सहित भारी पुलिस अमला पहुंच गया अधिकारियों ने मृतक के परिवार से वारदात के सम्बंध में जानकारी ली एसएसपी श्री बघेलने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरोपी बख्शे नही जायेगे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ