अमरजीत सिंह
फैजाबाद:गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरा गांव में सोमवार सुबह मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने एक दलित युवक को पीट दिया। मामले मे पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर गांव के लवकुश व नंदन पुत्रगण कृपाशंकर, मोनू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह, व रेवरी निवासी दिलदार सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है थानाध्यक्ष सुरेश पाण्डेय ने बताया कि दिलदार व लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ